छत्तीसगढ़न्यूज़

शहर के 30 मेडिकल स्टोर्स में छापा: चार दुकानों में मिली नशीली दवाइयां, पिछले 6 माह में 33 के लाइसेंस निलंबित

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पुलिस और प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि राजधानी के अधिकतर मेडिकल स्टोर्स पर नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है। कलेक्टर-एसएसपी की नाराजगी के बाद सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों के 30 मेडिकल स्टोर्स पर छापेमार कार्रवाई की गई। औषधि विभाग एवं पुलिस जांच के दौरान रायपुरा स्थित जय दुर्गा मेडिकल स्टोर्स में बिना प्रिस्क्रिप्शन नारकोटिक्स दवाई बेची जा रही थी। विभाग ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। चंगोराभाठा में स्थित दिनेश मेडिकल स्टोर्स, खरोरा के श्री मेडिकल स्टोर्स व गुजरात मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाइयां जब्त की गई। मेडिकल स्टोर्स के संचालक इन दवाइयों की बिक्री को लेकर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

इसके बाद औषधि विभाग के अफसरों ने चारों मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा अन्य दुकानों में औषधि नियमावली का उल्लंघन पाया गया। इन सभी दुकान संचालकों को स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।

गौरतलब है कि औषधि विभाग की ओर से नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ पिछले 6 महीने में जिले के 52 मेडिकल स्टोर्स को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। इनमें 33 मेडिकल संचालकों के लाइसेंस निलंबित और पांच के निरस्त किए गए। अफसरों का दावा है कि नशीली दवाओं के प्रतिबंध के लिए छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button