CG News : तमनार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आमसभा हेतु की जा रही तैयारियां

CG News :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी रायगढ़ जिले के केलो बनांचल आदिवासी बाहुल्य लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के तमनार में 26 अप्रेल को आगमन हो रहा है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार विष्णुदेव साय के तमनार ब्लाक में आगमन को लेकर भाजपाइयो में भारी उत्साह है।

मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं तैयारी में जुट गए है

 

कार्यक्रम को सफल बनाने कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न व्यव्वस्थो की दायित्व सौपा गया है। युवा मोर्चा द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली जाएगी।

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन को लेकर भाजपाइयो द्वारा जोरदार तैयारी किया जा रहा है वही पुलिस प्रशासन द्वारा भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण की जा रही है।

 

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा जिला महामंत्री सतीशचन्द बेहरा मण्डल अध्यक्षगण कार्यक्रम स्थल मंच,हेलीपैड,पार्किंग अन्य व्यावथाओ का निरीक्षण किया गया।

CG News भाजपा जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक सतीशचन्द बेहरा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी 26 अप्रेल को 11 बजे आदर्श ग्राम्य भारती परिसर मैदान तमनार में हेलीकाप्टर के माध्यम से पहुंचेंगे और हाई स्कूल मैदान तमनार में विजय शंखनाद रैली आमसभा को संबोधित करेंगे।

सतीशचन्द बेहरा भाजपा जिला महामंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button