छत्तीसगढ़न्यूज़

जिला चिकित्सालय में ह्रदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए एक दिवसीय ईकोकार्डियोग्राफी जांच शिविर का हुआ आयोजन

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

शिविर में रायपुर के डॉ. अजय चौरसिया एवं डॉ. तुषार मालेवार के द्वारा 130 बच्चों का ईको जांच किया गया

61 बच्चों को सर्जरी के लिए भेजा जाएगा रायपुर

जशपुरनगर 05 दिसम्बर 2022/जिला चिकित्सालय जशपुर में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत हदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए एक दिवसीय ईकोकार्डियोग्राफी जांच शिविर का आयोजन किया गया।
            शिविर में रायपुर के एस.एम.सी. हॉस्पिटल के डॉ. अजय चौरसिया एवं डॉ. तुषार मालेवार के द्वारा 130 बच्चों का ईको जांच किया गया। जिसमें 61 बच्चों को सर्जरी के लिए रायपुर, 02 बच्चों को ईलाज के लिए उच्च संस्था रैफर किया गया एवं 04 बच्चों को फालोअप के लिए चिन्हांकित किया गया है। शिविर में एएमएचओ डॉ.रंजीत टोप्पो, डीपीएम व चिरायु नोडल सुश्री स्मृति एक्का एवं सहायक नोडल अधिकारी चिरायु डॉ. अरविंद रात्रे द्वारा भी सेवाएं दी गई।

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button