छत्तीसगढ़न्यूज़

शाला में लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते प्रधान पाठक रोशन सिंह राजपूत निलंबित

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका


बेमेतरा 28 फ़रवरी 2025:-* साजा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला संबलपुर के प्रधान पाठक, श्री रोशन सिंह राजपूत को उनके कार्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी साजा द्वारा 22 जनवरी 2025 को किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान श्री राजपूत बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए थे। ग्रामीणों, रसोइयों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों द्वारा दिए गए पंचनामा के अनुसार, श्री राजपूत नियमित रूप से शाला नहीं आते थे और बच्चों को अध्यापन कार्य नहीं कराते थे। इसके अलावा, उन पर शाला में शराब का सेवन कर आने का भी आरोप लगाया गया है।
*छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई*
श्री राजपूत के उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1), (2), और (3) के उल्लंघन के अंतर्गत आते हैं। इस गंभीर अनियमितता के चलते उन्हें तत्काल निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान श्री राजपूत का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेरला निर्धारित किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button