जिले के बच्चे सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित….. कैंप के माध्यम से बच्चों को अपने हुनर को निखारने का मिल रहा मौका

बच्चे अपने रुचि अनुसार विभिन्न गतिविधियो में उत्साह से ले रहे भाग

जशपुरनगर 13 मई 2025 / कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित ग्रीष्म कालीन समर कैंप में बच्चों को विभिन्न प्रकार के गतिविधियां कराई जा रही है। बच्चो को समर कैंप में अपने रुचि के अनुसार गतिविधियां करने में बहुत ही आनंद आ रहा है।
जिले के सभी विकास खंडों में आयोजित ग्रीष्म कालीन समर कैंप में बच्चों की उपस्थिति से अनुमान लगाया जा सकता है कि जिले के बच्चे सभी क्षेत्र में आगे आने के लिए तत्पर है। कैंप के माध्यम से इन बच्चों को अपने हुनर को निखारने का मौका मिल रहा है। बच्चे कला एवं संस्कृति, खेल प्रतिस्पर्धा, शिक्षा सीखना समझना और संवारना, एक्सपोजर विजिट अभ्यास से अनुभव, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन आदि अन्य गतिविधियां में उत्साह साथ भाग ले रहे है। समर कैंप में बच्चों को स्विमिंग, तीरंदाजी, क्रिकेट, नृत्य, गीत संगीत, चित्रकला, कैरम ,शतरंज, बेडमिंटन, क्राफ्ट हस्तशिल्प,‌ आदि गतिविधियां भी कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button