छत्तीसगढ़न्यूज़

जिले के सभी थानों में घटित महिला अपराध की जानकारी माँगी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आप की आवाज
*जिले के सभी थानों में घटित महिला अपराध की जानकारी माँगी  भाजपा महिला मोर्चा ने
*महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष केराबाई के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा
रायगढ़-प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध से महिलाओं एवं बच्चियों में भय व्याप्त है।प्रतिदिन प्रदेश के किसी न किसी थानों में इस सम्बंध में एफ आई आर लिखी जा रही है,अपराधियों को पकड़ने में एवं कड़ी सजा दिलाने में पुलिस प्रशासन विफल रहा है।भूपेश राज में महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रहीं है।प्रदेश महिला मोर्चा के निर्देश पर आज सभी जिलों में महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर इस सम्बंध में जानकारी एकत्रित कर रहे है।इसी संबंध में आज महिला मोर्चा के द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन बनाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर आठ दिवस के भीतर में जानकारी उपलब्ध कराने का निवेदन किया।अपने लिखित आवेदन में इन्होंने मांग की है कि 2020 से अगस्त 2022 तक जिले के विभिन्न थानों में महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म,हत्या,छेड़छाड़ की घटना के सम्बंध में दर्ज एफ आई आर की जानकारी प्रदाय करें।आज इस अवसर पर  केराबाई मनहर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,  शीला तिवारी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ,जिला महामंत्री दुर्गा देवांगन, सुशीला चौहान,आरती सिंह लक्ष्मी विश्वास ,सावित्री मिश्रा ,मीनाक्षी मेहर, नेहा देवांगन ,मेघा जटवार,  रीता निषाद,  बिना चौथा, सरिता चौहान एवं रश्मि गबेल उपस्थित रहे।

DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button