छत्तीसगढ़न्यूज़

सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत दिए गए साइकिल साइकिल पाकर छात्राओं में खुशी की लहर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

गरियाबंद भुपेन्द्र गोस्वामी आपकी आवाज

छुरा। छ ग शासन की महत्वकांक्षी योजना हाई स्कूल, हायर सेकन्डरी स्कूलों में सरस्वती सायकल वितरण के तहत , हायर सेकन्डरी स्कूल कोसमी में भी सायकल का वितरण किया गया।सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ ग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जनपद के स्थायी शिक्षा समिति के सदस्य श्री नीलकंठ सिंह ठाकुर थे। अध्यक्षता क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्री संतराम नेताम ने किया। विशेष अतिथि बतौर सरपंच नवापारा एवं सरपंच संघ छुरा के अध्यक्ष श्री लेखराज ध्रुवा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री नरभे राम साहू, सामाजिक कार्यकर्ता श्री मनोज चन्द्राकारा तथा सरपंच कोसमी श्रीमती हुलसी कंवर उपस्थित थे।
प्राचार्य सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सरस्वती सायकल योजना ,शाला में संचालित विभिन्न गतिविधियां, जाति निवास, छात्र वित्तीय, शाला अनुदान राशि जैसे अनेक जानकारियाँ दी।
सरपंच श्री लेखराज ध्रुवा ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजना सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं में जागरूकता आयी है जिसके कारण बालिका उच्च शिक्षा की ओर बढ़ रही है।
जनपद सदस्य श्री संतराम नेताम ने कहा कि बालिका सुदूर वनांचलों से चलकर विद्या अध्ययन करने आती है सायकल से दूरी खत्म हो गयी।
श्री मनोज चन्द्राकर ,ने भी छात्र छात्राओं अच्छी शिक्षा ग्रहण करने आशीर्वाद देते हुए बधाईयाँ दी। मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि सायकल विद्या के लिए सुविधा प्रदान करेगी। इससे शारीरिक, मानसिक थकान दूर होगी। साथ ही समय भी बचेगा। पढ़ाई में अब कोई बहाना नहीं चलेगा। खूब पढ़े और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।
56 बालिका को नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण किया गया।जिसमे40 आदिवासी बालिका,2 अनुसूचित बालिका,10 पिछड़ावर्ग के बालिका तथा 2-2 भुंजिया बालक बालिका को नि:शुल्क सायकल वितरण किया गया। इस मौके पर व्याख्याता गिरीश धर दिवान, रविन्द्र सिंह ठाकुर,निर्मल ठाकुर, नारायण यादव, विज्ञान सहायक वीरेन्द्र दिव्य,व्यायाम शिक्षक पुरान लाल साहू, व्याख्याता कुमारी सरिता देवांगन, भुनेश्वरी साहू ,मनीषा देवनाथ,, विज्ञान शिक्षा सोनी यादव, सहायक ग्रेड 2 कमला बरिहा, माध्यमिक शाला से शिक्षक वेदराम देवांगन,चक्रधर मालाकार चौकीदार मन्न राम सहित छात्र छात्रा ,समिति सदस्य गण उपस्थित थे।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button