
रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को बहुमत, 21 सीटों पर जमाया कब्जा, भाजपा के खाते में 12 सीटें
रिसालीः नगर निगम रिसाली के नतीजे अब लगभग साफ हो चुके है। पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस ने इस नगर निगम में कब्जा किया है। कांग्रेस ने इस नगर निगम के 21 सीटों पर दर्ज की है।
मिली जानकारी के अनुसार 40 सीटों वाले इस नगर निगम में कांग्रेस ने 21 सीटों पर कब्जा जमाया है। इसी के साथ ही इस नगर निगम में अब कांग्रेस का महापौर बनना तय है। वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा की बात करे तो भाजपा केवल 12 सीटे ही जीत पाई है। जबकि 7 अन्य सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।