जो शहीद हुए हैं उनकी ज़रा याद करो कुर्बानी…साथ ज्वाइनिंग, साथ ही शहादत, एक ही गांव आयेगा दो शहीदों का शव, 10 शहीद में अकेले दंतेवाड़ा के 8 जवान…
रायपुर :
शहीद 10 जवानों में 8 अकेले दंतेवाड़ा से
दंतेवाड़ा के अरनपुर में हुए IED ब्लास्ट में 10 जवान शहीद हुए हैं। इस नक्सली हमले में शहीद 10 DRG के जवानों में दंतेवाड़ा जिले से 8 जवान ने वीरगति को पायी है, जबकि एक जवान सुकमा और एक बीजापुर का सपूत है। दंतेवाड़ा के शहीद 8 जवानों में 2 जवान तो एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों साथ-साथ भर्ती हुए और दोनों की शहादत भी एक ही दिन हो गयी। राजू राम करटम और जगदीश कोवासी दोनों कुआंकोंडा के बड़ेगुडरा के रहने वाले हैं। दोनों जवान 10 मार्च 2022 को भर्ती हुए थे। उसी तरह कटेकल्याण मारजूम भीमापारा के दुलगो मंडावी और कटेकल्याण के बड़े गादम के जोगा कवासी 6 मार्च 2023 को डीआरजी में भर्ती हुए थे। दोनों एक महीना 23 दिन ही नौकरी कर पाये की उनकी शहादत हो गयी ।
ये जवान हुए हैं शहीद
नक्सली घटना में शहीद जवानों में 1.प्रधान आरक्षक क्रमांक 74 जोगा सोढी, 2. प्रधान आरक्षक क्रमॉक 965 मुन्ना राम कड़ती 3. प्रधान आरक्षक क्रमॉक 901 संतोष तामो, 4. नव आरक्षक क्रमॉक 542 दुल्गो मण्डावी, 5. नव आरक्षक क्रमांक 289 लखमू मरकाम, 6. नव आरक्षक कमॉक 580 जोगा कवासी, 7. नव आरक्षक क्रमांक 888 हरिराम मण्डावी, 8. गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, 9. गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम, 10. गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी 11. धनीराम यादव (निजी वाहन चालक)



