न्यूज़सारंगढ़

संयुक्त टीम ने छिंद, सरिया और बेलटिकरी के राइस मिल से धान चावल किया जप्त

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जुलाई 2025/ कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम द्वारा सारंगढ़ ब्लॉक में सिद्धि विनायक राइस मिल ग्राम छिंद का जांच किया गया। जांच में धान निर्धारित मात्रा से 4170.0 क्विंटल कम पाया गया। राइस मिल में उपलब्ध चावल 580 क्विंटल एवं धान 2876क्विंटल को मिल के मैनेजर से जप्त किया गया। इसी प्रकार संयुक्त टीम द्वारा बरमकेला ब्लॉक में गायत्री पर्बोइलिंग यूनिट सरिया का जांच किया गया। जांच में धान निर्धारित मात्रा से 395.24 क्विंटल कम पाया गया। राइस मिल में उपलब्ध चावल 199 क्विंटल एवं धान 160 क्विंटल को मिल के प्रोपराइटर से जप्त किया गया। बिलाईगढ़ ब्लॉक में राजस्व, खाद्य एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम द्वारा  सरस्वती जायसवाल राइस मिल बेलटिकरी का जांच किया गया। जांच में धान निर्धारित मात्रा से 2623 क्विंटल कम पाया गया। राइस मिल में उपलब्ध चावल 8 क्विंटल एवं धान 1800 क्विंटल को मिल के प्रोपराइटर से जप्त किया गया।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button