छत्तीसगढ़

‘सुबह 10 बजे तक कोई कर्मचारी ऑफिस नहीं पहुंचेगा’ फाइव डेज वीक सिस्टम के खिलाफ में कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के सरकारी कार्यालयों में फाइव डेज वीक व्यवस्था लागू होते ही कर्मचारी संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालयों और मैदानी दफ्तरों में कर्मचारी-अधिकारियों की ड्यूटी सुबह 10 से शाम साढ़े पांच बजे तक सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा गया है कि अब हर शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए सप्ताह में 5 वर्किंग डे तय किए गए हैं।

इसके साथ ही देरी से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों को हिदायत देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने दो टूक कह दिया है कि सुबह 10 बजे तक ऑफिस में कोई कर्मचारी नहीं पहुंचेगा।

कर्मचारियों की मांग है कि सरकार या तो ऑफिस टाइम सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर ले, नहीं तो फाइव डेज वीक का सिस्टम वापस ले ले। संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय झा का कहना है कि मंत्रालय तक कोई बस नहीं चल रही है। 10 बजे ऑफिस टाइम को लेकर सबसे ज्यादा तकलीफ महिला कर्मचारियों को होने वाली है, क्योंकि उन्हें घर का सारा काम निपटा कर बच्चों को तैयार कर स्कूल भी भेजना होता है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button