युवक ने पेश किया मिशाल, दर्द से तड़पते दो गायों को छुड़ाया सुरक्षित
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
[img-slider id="274450"]
पशु-पक्षी और जानवर भी मानव जीवन में काफी अहमियत रखते है। उनका पालन-पोषण मनुष्य द्वारा ही किया जाता है। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो पालतु मवेशियों को पाल तो लेते है, और उस पर ध्यान दिए बिना ही उसे छोड़ देते है। वही, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो बेजुबान जानवरों से काफी स्नेह भी करते है। उन्हें यदि चोंट लग जाती है तो वे चितिंत हो जाते है। ऐसा ही मामला लवन नगर में देखने मिला। जहंा एक युवक लवन के बांधा के पास शांम को टहलते-टहलते देखा की एक गाय किसान के द्वारा फसलों की सुरक्षा के लिए लगाया गया फेसिंग तार में बुरी तरह से फंस गये थे। जिसे देखकर युवक वीरू लोधी का दिल काफी पसीज गया। उसने मानवता की बड़ी मिशाल पेश करते हुए उक्त गाय को एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद छुड़ाया। वही, दूसरा गाय अपने ही गले की रस्सी में फंस गया था। गाय रस्सी को निकालने की पूरी कोशिश कर रहा था लेकिन वह सफल नहीं हो पा रही थी। यह देखकर युवक ने भी हिम्मत न हारते हुए अकेले ही दोनों गायों को सकुशल निकाला।



