छत्तीसगढ़

CG : नर्सिंग कॉलेज के प्रबंधक सहित हॉस्टल प्रभारी पर एफआईआर दर्ज, जानिए मामला

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

भिलाई। रस्तोगी कॉलेज की एक छात्रा की फूड पॉइज़निंग से मौत के मामले में प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करवाई है। कॉलेज के डायरेक्टर शशांक रस्तोगी सहित होस्टल प्रभारी माणिक लाल राठौर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट देर रात दर्ज की गई है।

बता दें कि सप्ताहभर के भीतर एक एक कर रस्तोगी कॉलेज की 65 छात्राएं फुड पॉइज़निंग की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट हुई। वहीं एक छात्रा की मौत होने पर ये पूरा मामला प्रशासन के संज्ञान में आया। मृतका के पिता की शिकायत छात्रााओं के बयान और प्रशासन द्वारा गठित 7 सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट के बाद कॉलेज के प्रबंधक सहित होस्टल प्रभारी के खिलाफ धारा 269 ,270 ,337 ,304 A के तहत स्मृति नगर चौकी में एफआईआर दर्ज हुई है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। एक निजी नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई हैं। इनमें से एक छात्रा की मौत भी हो गई। हालांकि छात्रा की मौत मामले में कॉलेज प्रबंधन ने अपनी जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया था।

फुड पॉइज़निंग की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा जांच कर मामले को संज्ञान में लिया गया, और कॉलेज के डायरेक्टर शशांक रस्तोगी सहित होस्टल प्रभारी माणिक लाल राठौर के खिलाफ देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button