Shocking : क्रिकेट खेलते-खेलते 14 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाते ही तोड़ा दम…
पुणे :
किसी अन्य अस्पताल पहुंचने पर वहां के डॉक्टरों ने वेदांत को मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि वेदांत की मौत गंभीर दिल का दौरा पड़ने से हुई है. डॉक्टरों ने वेदांत की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, इसकी पुष्टि की. जिस वजह से वानवडी पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया. महज 14 साल के लड़के की हार्ट अटैक से मौत की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई और हर कोई सन्न रह गया. वहीं, वेदांत की अचानक मौत होने से पूरा परिवार सदमे में है.
बच्चों को भी हार्ट अटैक का रिस्क-
हार्ट में दो कोरोनरी नसें ब्लड का सर्कुलेशन करती है. इन्हीं के साथ दिल में ऑक्सीजन भी जाता है. यह दिल की मांसपेशियों को जीवित रखने के लिए बहुत ही जरूरी होता है, लेकिन जैसे ही ब्लड सर्कुलेशन अचानक से रूक जाता है. तभी दिल की मांसपेशियां क्षतिग्रस्त हो जाती हैं. ऐसी स्थिति को ही हार्ट अटैक कहा जाता है. बच्चों में दिल का दौरा बहुत कम होता है, जब तक कि दिल की मांसपेशियों की कोई गहरी बीमारी न हो. एक्सपर्ट्स की मानें तो स्वास्थ्य की स्थितियां ही बच्चों में हार्ट अटैक की संभावनाओं को बढ़ाती है




