दहेज़ की लालच ने पति और देवर को बनाया हैवान, शराब पीके पत्नी के प्राइवेट पार्ट को लाइटर से जलाया, फोटो खींच तस्वीरें की वायरल, देवर ने भी लूटी आबरू…

नई दिल्ली : समाज में दहेज़ प्रथा बंद करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं, लोगों को समझाइश दी जा रही है, कार्रवाई भी हो रही है लेकिन आज भी दहेज़ प्रथा धड़ल्ले से चली जा रही है। इस दहेज़ की वजह से न जाने कितनी बेटियों को मारा जा रहा है, उनका शोषण किया जा रहा है और उनकी ह्त्या भी कर दी जा रही है। ऐसी ही एक खौफनाक खबर सामने आई है जहां एक महिला को दहेज़ के लिए न सिर्फ उसके पति बल्कि देवर ने भी क्रूरता की हदें पार कर दी।

पति आए दिन जबरन शराब और सिगरेट पिलाकर महिला के नाजुक अंगों को लाइटर से जलाकर हंसता था। फिर मोबाइल से तस्वीरें खींचकर बदनाम करता था। महिला ने इस मामले में थाने में पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसका पति उसको कई-कई घंटों तक निर्वस्त्र करके रखता था। इससे वो डिप्रेशन में रहने लगी थी। पति हर दिन कई-कई दिनों तक उसे अकेला छोड़कर बिना बताए कहीं चला जाता था।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2020 में उसकी शादी लखनऊ, खारिका निवासी युवक से हुई थी। पिता ने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे। गर्भवती होने पर डॉक्टर के पास लेजाकर जबरन गर्भपात करा दिया।

आरोप है कि देवर ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पति ने प्रताड़ित करने की हद पार कर दी। इस पर वह बीते 17 जनवरी को मायके में आकर रहने लगी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, ससुर, सास, देवर व ननद के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि अगस्त 2022 में देवर आकाश चौहान उर्फ रजत पुणे से आया। उसने कई बार मेरे से छेड़खानी की। जब-जब अपने पति से उसकी शिकायत करती थी, तो वो कहता था कि तुम हम भाइयों के बीच लड़ाई करवाना चाहती हो। महिला ने यह भी बताया कि उसके पति का कई महिलाओं के साथ संबंध भी है और उसके पास से उनके लव लैटर भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button