दादू जायसवाल और पिन्टू ठाकुर ने बढ़ाया नगर का गौरव,, राहुल साहू रेस्क्यू में अहम भूमिका निभाने पर दोनों को सीएम बघेल ने किया सम्मानित,,,

सक्ती। राहुल साहू रेस्क्यू को लेकर जहां प्रशासन पूरी मुस्तैदी से भिड़ा था वहीं नगर के कांग्रेस के नेता और डॉ महंत के बेहद करीबी दादू जायसवाल, पिन्टू ठाकुर, गिरधर जायसवाल और श्याम सुंदर अग्रवाल भी पूरी निष्ठा और मानवता के साथ लगे हुए थे।
ज्ञात हो कि 10 जून को मालखरौदा के ग्राम पिहरीद में 11 वर्षीय बालक राहुल साहू अपने ही घर के खुले बोरवेल में खेलते हुए गिर गया था। बच्चे के बोरवेल में गिरने की खबर जंगल मे आग के जैसे पूरे क्षेत्र, जिले और प्रदेश में फैल गया। जैसे ही नगर कांग्रेस अध्यक्ष दादू जायसवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, समाजसेवी पिन्टू ठाकुर और नोटरी अधिकारी गिरधर जायसवाल को पता चला की राहुल नामक 11 वर्षीय बालक बोरवेल में फंस गया बिना समय गंवाए चारों पिहरीद पहुंचे, और वहां बच्चे के रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन के सहयोग के लिए तत्परता के साथ खड़े हुए। 10 जून से 14 जून तक रेस्क्यू दल के भोजन, जरूरत की मशीनें और स्वयं तकनीकी मदद के लिए मौजूद रहे। 14 जून की रात करीब 11.45 बजे जब राहुल का रेस्क्यू पूर्ण हुआ तो दादू जायसवाल और पिन्टू ठाकुर की आंखें नम हो गई और बच्चे के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना प्रारंभ हो गई। 16 जून को राहुल के रेस्क्यू ऑपरेशन में मुख्य भूमिका में रहे सभी लोगों का रायपुर मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने सभी की मेहनत को सराहा और सम्मानित भी किया जिसमें डॉ महंत के करीबी और लगातार डॉ चरणदास से संपर्क में रहे और उनके मार्गदर्शन में कार्य करते रहे दादू जायसवाल, पिन्टू ठाकुर और गिरधर जायसवाल को सम्मानित करने बुलावा आया, जिसमें दादू जायसवाल और पिन्टू ठाकुर के कुशल कार्य को देखते हुए मुख्यमंत्री ने सम्मानित कर पूरे नगर को और क्षेत्र को गौरान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button