केंद्र और राज्य में सरकार है, फूंक देंगे उड़ जाओगे; नेताजी की प्रतिमा से पार्टी का झंडा हटाने पर भाजपा नेता की धमकी

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक भाजपा नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा नेता वहां मौजूद पुलिसवालों को धमकी दे रहा। धमकी में वह कह रहा है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकार चल रही है। फूंक देंगे तो उड़ जाओगे। कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए इस पर ऐतराज जताया है।

[img-slider id="274450"]
यह है मामला
बताया जा रहा है कि आज भोपाल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर पर कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान नेताजी की प्रतिमा पर भाजपा का भी झंडा लगा हुआ था। जब वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने यह झंडा हटाने का प्रयास किया तो भाजपा नेताओं ने ऐसा करने से मना कर दिया। बताया जाता है कि इसके बाद ही भाजपा नेता ने यह बयान दिया।
कांग्रेस ने जताया ऐतराज
इस वीडियो को ट्वीट करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस बयान पर ऐतराज जताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि भोपाल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर लगे भाजपा के झंडे हटाने को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान भाजपा नेता सपाक्स के लोगों को खुलेआम धमकाते हुए कह रहे हैं कि केन्द्र से लेकर राज्य में भाजपा की सरकार है, फूंक मार देंगे तो उड़ जाओगे। आगे सलूजा ने लिखा कि पहले इनके प्रदेश प्रभारी बनिया-ब्राह्मण को जेब में बता ही चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button