मध्यप्रदेश के शहर इंदौर से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। इंदौर में चोरी की नीयत से आधी रात में एक घर में घुसे तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर महिला से गैंगरेप किया। युवती कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटीन थी। बदमाश 50 हजार नकद और दो मोबाइल भी ले गए। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नाबालिग हैं।
पीड़िता ने एसएसपी राजेश रघुवंशी को बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह अपने घर में अकेली रह रही थी। गुरुवार रात 2 बजे उसकी नींद खुली, तो तीन लोग उसके पलंग के पास खड़े थे। बदमाशों ने चाकू, कटर और कैंची दिखाते हुए पैसों और गहनों की मांग की। महिला ने उन्हें 50 हजार रुपये और दो मोबाइल दे दिए। इसके बाद तीनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया।कोरोना से कमजोरी के कारण महिला उनका विरोध नहीं कर पाई। महिला ने बताया कि उनके हाथ में चाकू और कैंची होने के चलते हत्या के डर से मैं शोर भी नहीं मचा पाई। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद भी एक बदमाश सुबह 5 बजे तक उसके घर के बाहर पहरा देता रहा ताकि महिला पुलिस के पास न जा सके। सुबह उजाला होने के बाद भाग निकला।
क्या है मामला?
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 37 वर्षीय युवती के घर में गुरुवार देर रात घुसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह डायल 100 को मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला का मेडिकल करवाया। महिला के बयान के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
Read Next
2 days ago
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग =राजीव सिंघल
5 days ago
सुहागिन महिलाओं के लिए कितना जरूरी है हरियाली तीज एवं पूजा पर विशेष लेख
6 days ago
एआईओसीडी ने अवैध ई फार्मेसी के विरुद्ध की कड़ी कार्रवाई की मांग
2 weeks ago
कामिका एकादशी क्या है एवं इसका महत्व
2 weeks ago
हे भोले, हिम्मत मत छीनना, बाकी जो दोगे, वो स्वीकार है
2 weeks ago
जो तुम्हारे साथ सिर्फ अच्छे समय में हो,वह दोस्त नहीं – दर्शक होता है
3 weeks ago
भक्ति समर्पण और सेवा का प्रतीक= कावड़ यात्रा क्या है
4 weeks ago
AIOCD के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री से मिलकर कराया समस्याओं से अवगत
26th June 2025
हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का हार्ट अटैक से रायपुर में निधन
22nd June 2025
3 जुलाई से शुरू होगी श्री अमरनाथ की यात्रा…. पढिए पूरी खबर क्या है रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस
Back to top button