दुर्ग : बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
परिजनों ने पुष्पमालाओं से किया स्वागत, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना
दुर्ग। दुर्ग शहर से पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ रवाना हुआ। इस दौरान परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने श्रद्धालुओं का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनकी सफल, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है। श्रद्धालुओं से अपील की गई कि यात्रा के दौरान प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
यात्रा पर रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में जय भोले, पापा राव, आर. वासुदेव, रनवीर सिंह, हरीशचंद्र दुबे, नीतीश मिश्रा, संजय उपाध्याय, बी. खुशी, भारती नियाल, राम सोना, अनुज जैन, दुर्गा प्रसाद, विष्णु शर्मा, ए. राहुल, दिनेश यादव, बी. श्रीनिवास राव, हरीश देशमुख, गुनेश्वर, गौतम यादव, हेमचंद यादव और उज्ज्वल यादव शामिल हैं।
इस अवसर पर पिछले 10 वर्षों से अमरनाथ यात्रा कर रहे पंकज यादव, ऋषि साहू और संतोष तिवारी ने श्रद्धालुओं को यात्रा से जुड़ी आवश्यक जानकारी देते हुए शुभकामनाएं दीं।
रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी से देश, प्रदेश एवं दुर्ग शहर की सुख-समृद्धि, शांति और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने भी सभी यात्रियों की सकुशल एवं सफल यात्रा की शुभकामनाओं के साथ उन्हें विदाई दी।



