रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने लॉकडाउन के दौरान शराब की होम डिलीवरी करने का फैसला किया है। शराब की होम डिलीवरी आज से शुरू होनी थी, लेकिन पहले ही दिन इतने लोगों ने शराब ऑर्डर किया कि सर्वर डाउन हो गया। बावजूद इसके 29 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑर्डर किया। आज होम डिलीवरी के लिए 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर मिला है। वहीं, CSMCL पोर्टल में आज 1 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया।
मिली जानकारी के अनुसार CSMCL पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया गया है और कल से शराब की होम डिलीवरी शुरू हो जाएगी। बताया गया कि अधिक लोगों के द्वारा ऑर्डर किए जाने के चलते CSMCL पोर्टल क्रैश हो गया था, जिसके बाद भी पहले दिन 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर मिला है। बताया गया कि आज 29 हजार से अधिक लोगों ने शराब के लिए ऑर्डर किया है। जबकि 1 लाख से ज्यादा लोगों ने CSMCL पर रजिस्ट्रेशन किया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक शराब की होम डिलीवरी होगी। मदिरा प्रेमियों को शराब ऑर्डर करने के दौरान ही पहले पेमेंट करना होगा। आबकारी विभाग ने शराब की होम डिलीवरी के लिए पहले पेमेंट लेने अनिवार्य किया है। शराब प्रेमियों को ऑनलाइन ऑर्डर के लिए https://csmcl.in/ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद दिए गए विकल्प के अनुसार आप शराब मंगवा सकते हैं।
गौरतलब है कि कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए जिला कलेक्टरों ने समीक्षा के बाद लॉकडाउन लगाया। इस दौरान शराब दुकानों को बंद कर दिया था। 8 अप्रैल से शराब दुकानें बंद है। वहीं अब होम डिलीवरी के जरिए शराब मदिरा प्रेमियों के दरवाजे तक पहुंचेगा। डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम से शराब की होम डिलीवरी होगी। मामलू होगा कि पिछले वर्ष भी लॉकडाउन में शराब की होम डिलीवरी शुरू हुई थी।
Read Next
21 hours ago
अदाणी फाउंडेशन के तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र से सात छात्रों का हुआ चयन
22 hours ago
संस्कार स्कूल में धूमधाम से मनाया गया रथोत्सवविधि-विधान से पूजा-अर्चना कर निकाली गई महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा
22 hours ago
जोरापाली इंडस्ट्रीज से चोरी का कोतरारोड़ पुलिस ने किया पर्दाफाश
22 hours ago
अडानी का गढ़ नहीं बनने देंगें छत्तीसगढ़ को–राकेश पाण्डेय
1 day ago
पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, ग्रामवासियों का फूटा गुस्सा: कहा– फौती के बदले मांगे ₹5000, अब होगा जनआंदोलन!…
1 day ago
तमनार ब्लाक के मुंडागांव में अड़ानी कंपनी के द्वारा धुआंधार पेड़ कटाई का विरोध करने पर विधायक विद्यावती सिदार की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या युंका नेताअब्राहम टोप्पो
1 day ago
शहर के बीटी सड़क पर लगाए सोलर रिफ्लेक्टिव मार्कर लाइट में भ्रष्टाचार की बू – नेता प्रतिपक्ष
1 day ago
मुक्तिधाम तक अब नहीं होगी परेशानी! पार्षद आदित्य बाजपेयी ने नगर पंचायत लैलूंगा के लिए निःशुल्क शव वाहन की मांग रखी, अध्यक्ष कपिल सिंघानिया ने दिया सकारात्मक आश्वासन
1 day ago
अब से हर सोमवार दोपहर 12.30 बजे से होगा कलेक्टर जनदर्शन
2 days ago
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे पखवाड़े के तहत जशपुर पुलिस के द्वारा चलाया गया वृहत स्तर पर नशा विरोधी अभियान……
Back to top button