छत्तीसगढ़न्यूज़

कांग्रेस नवागढ़ विधायक संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे पर दादागिरी करने का मामला, कांग्रेस ने अपने ही नेता के खिलाफ़ मोर्चा खोला, कमीशनखोरी का आरोप:-प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से की शिकायत

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630


आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर(छ.ग.)
नवागढ़ जनपद अध्यक्ष अंजलि मार्कण्डेय, प्रदेश कांग्रेस सचिव, कार्यकर्ताओ, क्षेत्र की जनता द्वारा कमीशनखोरी कि शिकायत:
कांग्रेस विधायक पर सीसी रोड तथा अन्य कार्यों पर काम दिला कमीशनखोरी कर पैसा खाने पार्टी विरोधी कार्य का आरोप:
रायपुर। कांग्रेस के नवागढ़ विधायक एवम संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे के खिलाफ कांग्रेसियों ने अपने ही नेता पर दादागिरी करने,कमीशनखोरी की शिकायत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी शैलजा कुमारी से नवागढ़ जनपद अध्यक्ष अंजलि मार्कण्डेय, प्रदेश कांग्रेस सचिव,कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के लोगों ने की है।मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी करने की बात सामने आई है।
जनपद अध्यक्ष अंजलि मार्कण्डेय ने शिकायत पत्र भी लिखा जिसमे लिखा गया है कि: देखें शिकायत पत्र


मै अंजली मारकण्डे जिसे कांग्रेस पार्टी ने जनपद पंचायत नवागढ़ के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष बनाया था। जनपद पंचायत का कार्य 3 वर्ष तक सुचारू रूप से चल रहा था किन्तु क्षेत्रिय विधायक गुरुदयाल सिंह बजारे जी के अतिमहत्वकांक्षी के चलते मेरे उपर 8 मई को अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिसमें मुझे संगठन के सहयोग से 9 मत प्राप्त हुआ तथा विधायक खेमे को 15 मत प्राप्त हुए जिसके चलते मेरा अध्यक्ष पद बच गया। मेरे और विधायक के बिच जनपद पंचायत में दुकान निर्माण को लेकर मेरे उपर नराजगी जताया गया। दुकान निर्माण के लिए विधायक के करीबी 2 सदस्य रितेश शर्मा एवं लाखन सिंह के द्वारा रकम जमा भी कर लिया गया है, तथा दुकान के लिए जगह आवंटन एवं निर्माण को लेकर मेरे उपर बार-बार दबाव बनाया जा रहा है तथा मेरे मना करने पर मेरे खिलाफ जनपद सदस्यों को भड़का कर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, प्रत्येक जनपद सदस्यों को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान के तहत 2-2 लाख रुपये देने का आश्वासन विधायक जी के द्वारा किया गया ठिक इसी तरह बेमेतरा जनपद के सदस्यों के परिवार वालों के नाम से 1-1 लाख रुपये देकर जनपद अध्यक्ष कुमारी बाई जायसवाल को अविश्वास प्रस्ताव लाकर हटाया गया तथा उनके जगह रेवती साहू जो कि भाजपा महिला मोर्चा कि महामंत्री को कांग्रेसी कहकर जनपद पंचायत बेमेतरा का अध्यक्ष बना दिया गया।
जनपद अध्यक्ष अंजलि मार्कण्डेय ने पत्र में निवेदन किया है कि नवागढ़ विधान सभा के वरिष्ठ कार्यकर्ता को बुलाकर स्थानीय विधायक के बारे में जानकारी लेने कि कृपा करें तथा क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब कि बिक्री, सट्टा तथा भुमाफियों के उपर अंकुश लगाने कि कृपा करे जिसमे पार्टी कि छवी बनी रहें।
नवागढ़ विधायक एवम ससंदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे पर सीसी रोड तथा अन्य कार्यों पर कमीशनखोरी कर पैसा खाने का आरोप:
नवागढ़ विधायक एवम ससंदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे पर काम दिलवाकर कमीशनखोरी कर पैसा खाने का आरोप भी क्षेत्र की जनता तथा कांग्रेस नेताओं ने लगाया है,जिसकी शिकायत प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से की गई है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button