Bank Holidays Alert: इस हफ्ते इन तारीखों को रहेंगे बैंक बंद, चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क।
इस दिन रहेंगे बैंक बंद
इस वीक में 8 सितंबर के दिन श्रीमाता शंकरदेवा तिथि के मौके पर गुवाहाटी जोन के बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। इसके बाद अगला बैंकिंग हॉलिडे 9 सितंबर को होगा। इस दिन हरितालिका तीज के मौके पर गंगटोक के बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।
वहीं इसके अगले दिन यानी 10 सितंबर को चार मौकों पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरू,भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी जोन के बैंकों में गणेश चतुर्थी, समवात्सश्री(चतुर्थी पक्ष), विनायंकर चतुर्थी और वरासिद्धि विनायक व्रत के अवसर पर अवकाश रहेगा। पणजी जोन के बैंकों में गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन यानी 11 सितंबर के दिन भी अवकाश रहेगा।
इन दिनों पर भी रहेगा अवकाश
इसके अलावा इस वीक के 11 तारीख को सितंबर महीने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है जिस वजह से 11 सितंबर के दिन भी बैंक बंद रहेंगे।
इन कामों पर पड़ेगा असर
आज कल बैंक से जुड़े लगभग सारे काम ऑनलाइन या डिजिटल ही हो जाते हैं। फिर भी कुछ काम जैसे कि, पासबुक अपडेट कराना, केवाईसी अपडेट कराना ऐसे कुछ कामों के लिए बैंक जाना पड़ जाता है। इसके अलावा, बैंकों में छुट्टी से चेक क्लियरेंस में देरी होती है।




