Big Accident : दो बसों की आपस में भिड़ंत, 40 लोगों ने गवाई जान, 87 घायल, राष्ट्रपति ने जारी किया तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का आदेश…
सेनेगल :
बताया जा रहा कि बस में 60 लोगों के बैठने की क्षमता थी. बस मॉरिटानिया की सीमा के पास रोसो की ओर जा रही थी. इसमें कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है. इससे पहले साल 2017 में, दो बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 25 व्यक्तियों की मौत हो गई थी.
नेशनल फायर ब्रिगेड के संचालन प्रमुख कर्नल शेख फॉल ने कहा कि यह एक गंभीर दुर्घटना थी. घटना में 87 लोग घायल हुए हैं. पीड़ितों को कैफरीन के एक अस्पताल और चिकित्सा केंद्र में ले जाया गया. मलबे और ध्वस्त बसों को हटा दिया गया है और सामान्य यातायात फिर से शुरु हो गया है. बताया जा रहा कि टायर फटने से बस ने अपना संतुलन खो दिया. इससे वह विपरीत दिशा में आ रही एक बस से टकरा गई.
राष्ट्रपति सॉल ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं इस दुखद सड़क दुर्घटना से बहुत दुखी हूं. मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.’ विशेषज्ञों के मुताबिक देश में हाल के वर्षों में ये किसी दुर्घटना में मरने वालों की सबसे बड़ी संख्या है.





