छत्तीसगढ़

दो किसानों ने दी जान : एक जंगल में तो दूसरा घर में ही फंदे पर झूलता मिला

भाटापारा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा में दो अलग-अलग ग्राम पंचायत के किसानों ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। दोनों के खुदकुशी का कारण अज्ञात हैं। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा के ग्राम दतरेंगी के किसान रमेश वर्मा (52) ने अपने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुदकुशी का कारण अज्ञात हैं। रमेश वर्मा खेती के साथ राजमिस्त्री का काम करता था। वही ग्राम सोनवर्षा के किसान राजू कोसले खेती किसानी के साथ इटभट्टा का कार्य करता था। राजू ने ग्राम सोनवर्षा के जंगल में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक दीपक झा को दी गई। इस पर उन्होंने बताया कि राजू कोसले स्व सहायता समूह से पांच हजार रुपए का कर्ज लिया था। इसके कारण आए दिन पत्नी से लड़ाई होती थी, लेकिन पूर्ण कारण इसे नहीं मान सकते, जांच की जा रही हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button