देश विदेश

Most sixes in T20: विराट कोहली ने रचा इतिहास; टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले भारत के केवल दूसरे सिक्सर किंग बने, जानिए कौन हैं पहले नंबर पर?

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Most sixes in T20 Cricket: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 13 रनों से मात देकर सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज की। बैंगलोर की इस जीत में विराट कोहली, कप्तान फाफ डु प्लेसी, महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक जैसे बल्लेबाजों का अहम योगदान रहा। किंग कोहली ने इस मुकाबले में 33 गेंदों पर 30 रनों की पारी की खेली। ओपनिंग करने आए कोहली ने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसी एक छक्के के दम पर किंग कोहली अब भारत के दूसरे सिक्सर किंग बन गए हैं।

कोहली टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अब दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले रैना टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी थे। कोहली ने 2007 से अब तक 336 मैचों की 319 पारियों में 325 छक्के लगाए हैं। RCB और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट T20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के 23वें खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित इस मामले में दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं।

रैना के भी इतने ही मैचों में 325 छक्के हैं, लेकिन अब विराट उनसे आगे निकल गए हैं। भारत को दो वर्ल्ड कप जिताने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे बेस्ट फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी 356 मैचों में अब तक 310 छक्के लगा चुके हैं। धोनी टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले अब चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

रोहित शर्मा सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के उड़ाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। रोहित 379 मैचों की 366 पारियों में अब तक 429 छक्के लगा चुके हैं। वहीं, दुनिया में टी20 क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड अभी भी ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल के नाम हैं। गेल 463 मैचों की 453 पारियों में अब तक 1056 छक्के ठोक चुके हैं।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button