न्यूज़रायगढ़

धर्मांतरण के बढ़ते कुचक्र को लेकर 8 फरवरी को धरना सत्याग्रह में समस्त हिन्दू समाज की हो सहभागिता- अरुण धर दीवान

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़। सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा नेता अरुण धर दीवान ने समस्त हिन्दूओ को आह्वान करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण से हिंदू संस्कृति पर लगातार आघात हो रहा है। विशेष रुप से जनजाति समाज के साथ-साथ अन्य सभी समाज धर्मांतरण का शिकार बन रहे हैं। धर्मांतरण का विरोध करने पर प्रतिक्रिया स्वरूप धर्मान्तरित लोगों द्वारा हिंसा एवं प्राणघातक हमला किया जा रहा है। हाल ही में हुई नारायणपुर की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर और लैलुगा में भी हाल ही में धर्मांतरण की घटनाएं देखने में आई है,सर्व हिंदू समाज ने धर्मांतरण के बढ़ते कुचक्र को लेकर धरना सत्याग्रह करने का निर्णय लिया है। सर्व हिंदू समाज यह आव्हान करता है कि 8 फरवरी 2023, दिन बुधवार को दोपहर 1 से 4 बजे तक शाहिद हेमु कालाणी चौक, चक्रधर नगर, रायगढ़ में धरना सत्याग्रह में आप अपने समाज के समस्त सदस्यों के साथ सहभागी होकर सजग प्रहरी बनें। विशेष आग्रह है हमारी अनुपस्थिति या मौन, हिन्दू समाज को कमजोर करने में लगे कालनेमियों के लिए अवसर ना बन जाए,अतः धरना सत्याग्रह में अपनी प्रत्यक्ष उपस्थिति अवश्य दें।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button