ओडिशा लोक सेवा आयोग ने बीएचएमएस (BHMS) पास कैंडिडेट्स से 186 होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल अधिसूचना जारी की है। आप इसके ऑफिशियल पोर्टल www.opsc.gov.in पर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां: ऑनलाइन आवेदन करने की आरभिंक दिनांक: 21 मई 2021 ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी दिनांक: 22 जून 2021 आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी दिनांक: 22 जून 2021 ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी दिनांक: 29 जून 2021
पदों का विवरण: ओडिशा लोक सेवा आयोग में कुल 186 पदों पर आवेदन करने के लिए कैटगरी वाइज डिवाइड किया गया है। जनरल के लिए 87 पद, SEBC के लिए 06 पद, SC के लिए 08 पद और ST के लिए 85 पद तय किए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता: ओडिशा लोक सेवा आयोग में होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए एक अभ्यर्थी के पास होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (B।H।M।S।) में स्नातक की डिग्री होना जरुरी है। किसी केंद्रीय होम्योपैथी परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय या संस्थान से समकक्ष डिग्री भी चलेगी। कैंडिडेट्स का ओडिशा स्टेट बोर्ड ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन के तहत खुद को रजिस्ट्रड करना भी आवश्यक है।
आयु सीमा: सभी पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 21 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है।
वेतनमान: चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-10 के आधार पर 44,900/- रुपये मासिक तक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क: आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल और OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए यह 500 तो वहीं SC/ST और PWD श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है।