छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिनों तक लू का अलर्ट

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के मध्य हिस्सों में अगले 5 दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मंगलवार शाम रायगढ़ में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं दुर्ग-भिलाई में आंधी-तूफान के दौरान एक बिजली पोल कार पर गिर गया। रायपुर में भी शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए, जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बीते 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नारायणपुर जिले के नांगुर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है। इसमें 4 दिन आगे-पीछे का अंतर संभव है।

प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहने की संभावना है, हालांकि कई इलाकों में लू का असर बना रहेगा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button