छत्तीसगढ़

नक्सल दंश से उबर रहे बलरामपुर जिले में बिछ रहा सड़कों का जाल…..पढ़िए पूरी खबर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ का सबसे उत्तरी हिस्सा यानि झारखंड की सीमा से लगता बलरामपुर जिला दो दशक से भी लम्बे वक्त से नक्सल दंश झेलता आया है। लेकिन अब इस इलाके में सड़कों का जाल बिझने लगा है। इसी कड़ी में बन्दरचुआ-पुंदाग मार्ग में चल रहे सड़क निर्माण के काम का बलरामपुर एसपी रामकृष्ण साहू निरीक्षण करने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि राज्य के दक्षिणी छोर बस्तर की तरह यहां भी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच ही सड़क का निर्माण संभव हो पा रहा है। बकायदा पुलिस और CRPF के जवान यहां अपनी ड्यूटी करके इस सड़क का काम पूरा करवा रहे हैं। हालांकि अब नक्सलवाद के दंश से काफी हद तक राज्य का उत्तरी छोर उबर चुका है। लेकिन फिर भी गाहे-बगाहे यहां नक्सली वारदातें होती रहती हैं। झारखंड से लगे होने के चलते नक्सली यहां तक आ धमकते हैं। बहरहाल इस सड़क के निर्माण को जिले से नक्सलवाद के दंश को खत्म करने की दिशा में प्रशासन का एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button