
बिलासपुर तखतपुर से संतोष ठाकुर की रिपोर्ट नवरात्रि पर्व में दुर्गा पंडालों में जाकर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना बाला सिंह ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर मत्था टेका और क्षेत्र के लोगो की सुख समृद्धि की कामना की।तखतपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष वंदना सिंह के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का शिलशिला दिन भर चलता रहा।वहीं दुर्गा पंडाल में जाकर वंदना सिंह ने पूजा अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।वंदना सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से नगर क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला है। तो पूरा प्रयास किया जा रहा है कि लोगों ने जो जवाबदारी दी है। उसे पूरी निष्ठा के साथ निभा सकू।



