छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण हेतु समय-सारणी निर्धारित

नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण हेतु समय-सारणी निर्धारित

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जिला पंचायत सभाकक्ष में 19 दिसंबर को किया जाएगा वार्डों हेतु आरक्षण की कार्यवाही

जशपुर, 16 दिसंबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास द्वारा नगरीय निकायों में वार्डों के आरक्षण हेतु समय-सारणी जारी किया है। जिसके तहत जिला जशपुर के सभी नगरीय निकायों यथा नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर, नगर पंचायत बगीचा, नगर पंचायत कुनकुरी, नगर पंचायत कोतबा, नगर पंचायत पत्थलगाँव के वार्डों का आरक्षण छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) 1994 के प्रावधानों के तहत् 19 दिसम्बर को जिला पंचायत कार्यालय सभाकक्ष में सम्पन्न कराया जाएगा। जिसके लिए समय सारणी निर्धारित की गई है।
जिसके अनुसार नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों के आरक्षण के लिए नगरपालिका परिषद् जशपुरनगर हेतु दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक, नगर पंचायत बगीचा हेतु दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक, नगर पंचायत कुनकुरी हेतु दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक, नगर पंचायत कोतबा हेतु दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक, नगर पंचायत पत्थलगांव हेतु सायं 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों को 19 दिसम्बर को जिला पंचायत सभाकक्ष में आमंत्रित किया गया है।

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button