छत्तीसगढ़

खटियापाटी में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)
स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए खेल महत्वपूर्ण – ताम्रकार

 

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।

ग्राम खटियापाटी में चमकते सितारा क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में 8 मार्च मंगलवार से टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि अजय ताम्रकार प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल ने शुभारंभ फीता काटकर किया। इस मौके पर अजय ताम्रकार ने कहा कि स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए खेल अति महत्वपूर्ण है। ग्रामीण अंचलो में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है। इस तरह खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर खिलाडि़यो को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाना चाहिए। क्रिकेट हमें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाती है, बेहतर जीवन शैली के लिए हमें मैदानी खेलो को महत्व देना चाहिए जिससे स्वास्थ्य व सेहत बेहतर रहे। आज के दौर में बच्चे मैदानी खेलो के बजाए मोबाईल गेम खेलते ज्यादा नजर आते है। खेल प्रतियोगिता से छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है, खिलाड़ी को खेल भावना के साथ खेल खेलना चाहिए। हारने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए, क्योंकि खेल में एक पक्ष जीतेगा तो दूसरा पक्ष हारेगा। हारने वाली टीम को अगली प्रतियोगिता की तैयारी में जुटकर बेहतर खेल का प्रदर्शन करना चाहिए। प्रतियोगिता में आयोजक टीम के द्वारा आकर्षक इनाम भी रखे गए है। जिसमें पहला इनाम 12 हजार रूपये, दूसरा इनाम 7 हजार रूपये, तीसरा इनाम 3 हजार रूपये, मैन आॅफ द मैच जियो कम्पनी का मोबाईल रखा गया है। शुभारंम मैच के दौरान सरोज साहू, अशोक वर्मा, हरीष साहू पंच श्रीमति सावित्री बंजारे सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button