
भानुप्रतापपुर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी, 16 हजार मत से आगे कांग्रेस ने छुआ बहुमत का आकंड़ा, बीजेपी दूसरे नंबर पर
छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। सावित्री मंडावी, निर्दलीय अकबर राम कोर्राम और ब्रह्मानंद नेताम के बीच मुकाबला, जिसमें सावित्री आगे चल रही हैं।
छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। ईवीएम में कैद प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला थोड़ी ही देर में हो जाएगा। सावित्री मंडावी, निर्दलीय अकबर राम कोर्राम और ब्रह्मानंद नेताम के बीच मुकाबला।
अब केवल पांच राउंड के वोट की गिनती बाकी है।
14वां राउंड की वोट की काउंटिंग पूरी हुई। कांग्रेस की सावित्री मंडावी – 4150, भाजपा के ब्रम्हानंद नेताम – 3420 और सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 810 वोट मिले। काउंटिंग अभी भी जारी है।
13वें राउंड के वोट की गिनती पूरी हो चुकी है। कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी – 3837, भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम – 2084 और सर्व आदिवासी प्रत्याशी अकबर कोर्राम – 841 को तेरहवें राउंड में वोट मिले हैं। 13वें राउंड में कुल 7664 वोट डाले गए थे। 13वें राउंड तक कुल मतों की मतगणना 100946 है।
12वें राउंड की काउंटिंग पूरी। कांग्रेस की बढ़त। कांग्रेस ने बहुमत का आकंड़ा छुआ। सावित्री मंडावी 16986 मतों से आगे चल रही हैं।
11वें राउंड की काउंटिंग पूरी। सावित्री मंडावी- 37854, ब्रह्मानंद नेताम 21487, अकबर कोर्राम 17327 वोट मिले हैं। 11वें राउंड तक 85393 कुल मत मिले हैं। सावित्री मंडावी 16367 मतों से आगे चल रही हैं।