भाजपा सरकार ने 3000 स्कूल बंद किए..नक्सलगढ़ के नाम से जाना जाता था राज्य, विधानसभा में बोले CM भूपेश बघेल
रायपुर।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में आदिवासियों ने दूसरे राज्यों में पलायन किया है, रमन सिंह खुद बोनस नहीं दिए, अब बोनस मांग रहे हैं। भाजपा शासनकाल में किसान आत्महत्या करते थे। सदन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सड़क निर्माण में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है। भारत सरकार हमें अनुदान कम दे रही है।
सीएम ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार अपना राजस्व बढ़ा रही है, भाजपा शासित राज्यों से हमारा कर्ज कम है और हम अपने राज्य के विकास के लिए कर्ज लेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोधन योजना की तारीफ आज पूरे देश में हो रही है। हमारा लक्ष्य लोगों के जीवन में सुधार लाना है।
सीएम ने कहा कि BJP बताए कि वे ओल्ड पेंशन स्कीम का समर्थन कर रहे हैं कि नहीं। इसके पहले बजट चर्चा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ मॉडल पूरी तरह असफल है, प्रदेश सरकार 51 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि 15 साल में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किए, 15 साल के आंकड़ों को कांग्रेस देखें।



