छत्तीसगढ़

नगर में पहली बार आयोजित किसलय कराओके सिंगिग प्रोग्राम रहा सफल 

बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
नगर के गुरूघासीदास सांस्कृतिक भवन में नये साल के उपलक्ष्य में 01 जनवरी को किसलय कराओके ग्रुप का आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम की शुरूआत राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से शरू हुई। जिसके बाद ग्रुप के सदस्य मोहन मानिकपुरी ने लुटे कोई मन कर नगर एवं उनकी धर्मपत्नी कमला मानिकपुरी द्वारा संयुक्त रूप से गाना प्रस्तुत किया गया। वही महाभारत का टाईटल जितेन्द्र बार्वे व अन्य सदस्यों के द्वारा व गीत प्रस्तुत किया गया। दर्शको ने बताया कि ऐसा कार्यक्रम पहली बार हुआ और काफी हद तक सफल भी रहा। उक्त कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र अनंत ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल अनंत, सूर्या मिरी, रोहन साहू, तुलसी वर्मा, राजा साहू, मिनाक्षी साहू, विजय जायसवाल का अहम योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button