देश विदेश

नगर में मानवता देखी और सीखी जा रही है, मुझे गर्व है मैं सक्ती नगर का निवासी हूं- एक पत्रकार

सक्ती। मानवता आज भी जिंदा है, नगर में लगातार लोग मानवता का परिचय दे रहें हैं, और एक दूसरे के सहयोग के लिए अपना तनमन और धन भी लगा रहे हैं।
मैं भी इसी नगर का निवासी हूं, अपने पत्रकारिता से जहां समाचार प्रकाशित करता हूं उनमें कभी कुछ अच्छा तो कभी किसी का दिल भी दुःखता है, मगर आज मानवीय भावना को देख मेरा मन गर्व से कहता है कि हां मैं सक्ती नगर का निवासी हूं, हां यह वही शहर है जहां लोग आज भी एक दूसरे की मदद के लिए खड़े हैं। हां यह वही शहर है जो अपनों की सुरक्षा के लिए धन दौलत नहीं देखता। आज दिल से एक ही बात निकल रही है कि पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल और वर्तमान नपा अध्यक्ष श्रीमती सुषमा दादू जायसवाल अपने इंसानियत का परिचय देते हुए नगर, क्षेत्र के साथ साथ जिला और प्रदेश स्तर पर भी कोरोना संक्रमण से लड़ने अपना हांथ आगे बढ़ा रहें हैं। नगर के उद्योगपति लखनलाल अग्रवाल, सत्यविद्या ज्वेलर्स के संचालक अरुण अग्रवाल, श्री अनुराग क्लॉथ स्टोर के संचालक कमलेश निगनिया, स्टाम्प वेंडर जगदीश बंसल और पूर्व नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल द्वारा दो नग वेंटिलेटर एक निजी अस्पताल को दान किए हैं। इस वेंटिलेटर से नगर को ऑक्सीजन मिली हैं। वहीं नपा अध्यक्ष श्रीमती सुषमा जायसवाल और कांग्रेस के नगर अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल लगातार लोगों की मदद के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर दान कर रहें हैं। यहां जरूर कहूंगा कि ये दान नहीं हैं ये इनकी ओर से जिंदगी है। ना जाने कितनों की इन वस्तुओं से प्राणों की रक्षा होगी। नगर के पिन्टू ठाकुर जो लगातार क्षेत्र की चिंता करते हुए लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने यहां वहां फोन लगाकर अस्पतालों में बेड मुहैया करा रहें हैं। वहीं मारवाड़ी युवा मंच भी कहीं फरिश्तों से कम नहीं हैं, लगातार लोगों की सेवा में अपना सर्वत्र न्यौछावर कर रहें है। ऐसे नगर का मैं निवासी हूं मुझे गर्व है। पत्रकार भाई राजीव लोचन, जनप्रतिनिधि बड़े भैया ईश्वर लोधी, संजय रामचंद्र, महबूब भाई, नरेश गेवादीन और सुरेश अग्रवाल(विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य) जो लगातार लोगों के मदद के लिए तत्परता से भिड़ें हैं। आज इन सभी नगर के फरिश्तों को मेरा साधुवाद, नमन। सक्ती नाम में ही ताकत है और विश्वास है।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button