देश विदेश

नर्स ने कहा सर ट्रांसफर कर दीजिए मेरा, तो मेडिकल अफसर बोले- पहले एक चुम्मा दे दो, फिर…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कटिहार: कहने को तो भारत में समानता का अधिकार है, लेकिन वर्किंग वूमन्स को लगातार साथ काम करने वाले पुरुषों की तंज का सामना करना पड़ता है। कई बार तो कामकाजी महिलाओं को कार्यालय कर्मचारियों की छेड़छाड़ का भी सामना करना पड़ता है, चाहे वह सरकारी हो या प्राइवेट कार्यालय। ऐसा ही एक मामला बिहार के कटिहार से सामने आया है, जहां एक अधिकारी ने नर्स का ट्रांसफर करने के बादले मेडिकल ऑफिसर ने चुम्मा मांग लिया। वहीं, मामला बढ़ता देख मेडिकल ऑफिसर ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

नर्स ने मेडिकल ऑफिसर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेडिकल ऑफिसर पर पिछले कई दिनों से लगातार अपशब्द के साथ अनैतिक बर्ताव कर रहे थे। एएनएम का आरोप है कि फोन पर बातचीत के दौरान मेडिकल ऑफिसर मुझसे चुम्मा मांगने लगे।

वहीं दूसरी ओर इस मामले पर सफाई देते हुए मेडिकल ऑफिसर ने कहा कि जिस दौरान एएनएम का फोन आया, वह अपने नातिन के साथ खेल रहे थे। फोन पर बातचीत के दौरान मैंने नातिन से कहा- चुम्मा दे दो बेटा। इसी बात को लेकर एएनएम मेरे ऊपर आरोप लगा रही है। उन्होंने बताया कि पूरा मामला एएनएम के ट्रांसफर से जुड़ा हुआ है, जिस कारण से एएनएम मेरे ऊपर गलत आरोप लगा रही है। मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button