देश विदेश

ट्विन बिन के निविदा पर पार्षद व पूर्व नपा जनप्रतिनिधियों ने जताया विरोध … उपयोग से ज्यादा समान खरीद नपा पर राशि के दुरुपयोग का लगाया आरोप…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

सक्ती। नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा 14 वें वित्त आयोग मद के पैसे से 208 नग ट्विन बिन या कहें ही डस्ट बिन जिसमें एक गिला कचरा और एक सूखा कचरा डालने के काम आता है का निविदा निकाला गया है।

जबकि नगर के अधिकांश जगहों पर पहले से ही ट्विन बिन लगा हुआ है। इस संबंध में वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद ईश्वर लोधी ने कहा कि नगर पालिका को पहले लगे हुए ट्विन बिन की गिनती करवा भौतिक सत्यापन करवा लेना चाहिए ताकि उसके हिसाब से बाकी ट्विन बिन खरीदी जा सके। श्री लोधी ने आगे कहा कि लगातार पालिका अन्तर्गत बिना कोई रूप रेखा तैयार किए कार्य किया जा रहा है जिससे कहीं ना कहीं शासन के पैसों का और नपा के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। इस संबंध में बात करते हुए वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद रामसंजीवन देवांगन का कहना है कि ट्विन बिन की गिनती कर जितनी वर्तमान में जरूरत है उतने का ही निविदा निकलना उचित होगा, वर्तमान में नगर के बहुत वार्डों में ट्विन बिन लगा हुआ है।

भूत पूर्व नपा अध्यक्ष संजय रामचंद्र का कहना है कि वर्तमान स्थिति में नगर पालिका को अपने मदों का दुरुपयोग ना करते हुए जरूरत के हिसाब से कार्य करना चाहिए, लेकिन नपा सक्ती के अध्यक्ष द्वारा मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है जो कि पूरी तरह से अनुचित है। जब पहले से ही ट्विन बिन नगर में लगे हुए हैं तो अत्यधिक मात्रा में निविदा निकालना समझ से परे है। वहीं बाकी बचे हुए राशि से कहीं और कुछ बेहतर नगर विकास में काम किया जा सकता है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button