सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड में 10वीं पास के लिए निकली नौकरियां, जल्द करें आवेदन

जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड (CGWB) ने स्टाफ कार ड्राइवर पदों पर वेकेंसी निकाली है. स्टाफ कार ड्राइवर की 23 भर्तियां है. इसके लिए आवेदन विज्ञापन जारी होने से 45 दिन तक करना है. स्टाफ कार ड्राइवर की यह वेकेंसी भोपाल में होगी. नोटिस के मुताबिक, CGWB में स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम दिनांक 23 फरवरी है. सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड में स्टाफ कार ड्राइवर पद पर भर्ती के लिए आवेदकों की आयु कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए.

[img-slider id="274450"]

शैक्षणिक योग्यता:-
स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. साथ ही हैवी व्हीकल का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. साथ ही कैंडिडेट्स को कम से कम तीन वर्ष हैवी व्हीकल चलाने का एक्सपीरियंस होना चाहिए. वाहन चलाने का अनुभव केंद्र सरकार/राज्य सरकार, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग/प्राइवेट सेक्टरी कंपनी रजिस्टर्ड अंडर कंपनी एक्ट. मोटर व्हीकल मैकेनिज्म की जानकारी होनी चाहिए. साथ हिंदी लिखने तथा पढ़ने में सक्षम होना चाहिए. या अंग्रेजी भाषा तथा गिनती पढ़ने में सक्षम होना चाहिए.

चयन प्रक्रिया:-
स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी. इसमें उत्तीर्ण होने वाले कैंडिडेट्स का ड्राइविंग टेस्ट होगा.

वेतनमान:-
स्टाफ कार ड्राइवर को प्रति माह लेवल-2 19900 – 63200/- रुपये का वेतन प्राप्त होगा.

ऐसे करें आवेदन:-
स्टाफ कार ड्राइवर पद के लिए अप्लाई ऑफलाइन करना है. कैंडिडेट्स को CGWB के पोर्टल http://cgwb.gov.in/ पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें तथा उसे भरकर जरुरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर भेज दें. आवेदन फॉर्म भेजने का पता है- रीजनल डायरेक्टर, CGWB, एनसीआर, ब्लॉक-1, चौथा तल, पर्यावास भवन, जेल रोड़, भोपाल- 462011. इस पते पर आवेदन फॉर्म स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button