नहीं थम रहे हादसे.. तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने व्यक्ति को मारी ठोकर… मौके पर ही मौत…

रायगढ़:-जिले में आए दिन तेज़ रफ़्तार का कहर और उससे होने वाली दर्दनाक मृत्यु की घटनाएं सामने आ रही है। और आज एक बार फिर ऎसे ही लापरवाही का शिकार होकर एक व्यक्ति अपनी ज़िन्दगी से हाथ धो बैठा। हादसा आज मंगलवार की शाम का है।जहां नेशनल हाइवे मार्ग पर तेज़ रफ़्तार ट्रेलर की चपेट में आये व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। ठोकर मारने के बाद आरोपी ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया और लोगों की भीड़ जुटने लगी।बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button