
जशपुर बगीचा 12 अगस्त 2021 – जशपुर जिला अंतर्गत नगर पंचायत बगीचा के दुर्गा मंदिर प्रांगण में सावन के पावन अवसर पर स्थानीय महिलाओं के द्वारा सावन श्रृंगार महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाएं ग्रीन कलर के ड्रेस कोड में दिखे।
महिलाओं के द्वारा इस कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, पेपर डांस, ग्रुप डांस का आयोजन किया गया, ग्रीन ड्रेस कोड के प्रथम विजेता श्रीमती सुनीता गुप्ता एवं द्वितीय विजेता श्रीमती सीमा सोनी को घोषित किया गया, पेपर कपल डांस के विजेता श्रीमती रश्मि पांडे एवं श्रीमती सीमा सोनी तथा श्रीमती प्रिया सोनी एवं श्रीमती रुचि साहू घोषित किए गए, कुर्सी दौड़ के प्रथम विजेता श्रीमती कल्पना एवं द्वितीय विजेता श्रीमती प्रिया सोनी घोषित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती गीता सिन्हा (वार्ड पार्षद एवं समाजसेवी), श्रीमती सावित्री सिंह, श्रीमती सुनीता कुशवाहा, श्रीमती रुचि साहू, श्रीमती अनीता यादव, श्रीमती सुनीता गुप्ता, श्रीमती पिंकी शर्मा, श्रीमती सुलोचना देवी, श्रीमती रश्मि पांडे, श्रीमती रानी शर्मा, श्रीमती प्रतिभा सिंह, श्रीमती सीमा सोनी, श्रीमती प्रिया सोनी, श्रीमती किरण देवी, श्रीमती प्रभा गुप्ता, श्रीमती राखी शर्मा, श्रीमती मीरा गुप्ता, श्रीमती ममता शर्मा, कुमारी नैना सोनी, कुमारी निधि गुप्ता, कुमारी कृति द्विवेदी, कुमारी नीतू द्विवेदी, कुमारी साक्षी यादव, कुमारी सृष्टि यादव एवं नगर के अन्य महिलाएं शामिल हुए।




