छत्तीसगढ़न्यूज़

नाबालिक युवती से बलात्कार का आरोपी को लवन पुलिस ने किया जेल दाखिल

आप की आवाज
*नाबालिक युवती से बलात्कार का आरोपी को लवन पुलिस ने किया जेल दाखिल
बलौदाबाज़ार फागूलाल रात्रे, लवन
*चौकी लवन क्षेत्र अंतर्गत एक मामले में नाबालिक युवती को बहला फुसला कर शारीरिक शोषण करने वाला युवक को लवन पुलिस ने गिरफतार कर जेल दाखिल कर दीया है।
*चौकी से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा अपने नाबालिक लड़की को 2 जुलाई को घर से बिना बताए चले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना पता तलाश में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पितांबर पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलौदाबाजार सुभाष दास के मार्गदर्शन में लवन चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हितेश जंघेल के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर अपहृत बालिका का पता तलास किया गया एवं बालिका को आरोपी नागेश वर्मा पिता सध्धू वर्मा उम्र 22 वर्ष साकिन पैजनी चौकी लवन  थाना के कब्जे से कुशालपुर रायपुर से बरामद कर दस्तयाब किया गया।आरोपी द्वारा अपहृता को नाबालिक होना जानते हुए बहला-फुसलाकर भगाकर रायपुर ले जाकर पत्नी की तरह साथ रखकर लगातार शारीरिक संबंध बनाना पाये जाने से आरोपी को धारा 363, 366 क,376 भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट के अपराध मे 22 सितम्बर को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश  किया गया। उक्त कार्यवाही में सउनि पी. के. जांगड़े , प्रधान आरक्षक जसवंत सिंह, आरक्षक केशव भट्ट, सूरज बंजारे, महिला आरक्षक सोनम भठ्ठ, साइबर सेल से आरक्षक हेमंत नायक का विशेष योगदान रहा।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button