छत्तीसगढ़

नाबालिक लडकी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा लेजाकर बलात्कार  का आरोपी गिरफ्तार 

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
अपराध में सहयोग  देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
 बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
जिले में महिला संबंधी अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी लवन के दिशा निर्देश में चौकी लवन,थाना कसडोल के अपराध क्र 505/22 धारा 363, भाद वि क़ायम कर नाबालिक की पतासाजी की जा रही थी एवं फ़रार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी
 प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक पुत्री दिनांक 21 जून 2022 के 05.00 बजे बिना बताये घर से कही चली गयी कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान लगतार संदेही आरोपी एवं पीडिता का पता तालाश किया गया। काफी मसक्कत के बाद पिडिता एवं आरोपी संतोष कुमार निषाद के कब्जे से बरामद किया गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी संतोष कुमार निसाद  पिता सोनू निषाद उम्र 19 साल साकिन तारशिव थाना सिटी कोतवाली जिला मुख्य आरोपी
बलौदाबाजार शादी का प्रलोभन देकर भगाकर ले जाकर पत्नी बनाकर शारिरिक संबंध बनाया आरोपी के जीजा दीदी पावन कुमार केवट पिता दुकालू राम केवट उम्र 38 साल तथा सुखवंती पति पवन कुमार केवट उम्र 30 साल साकिन गोपालपुर थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर के द्वारा सहयोग किया गया है। जिससे प्रकरण में 366क, 376 34 भादवि एवं 4, 6,17 पाक्सो एक्ट जोड़ी गयी एवं आरोपी को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी पूर्व से शादी शुदा, 1 बच्चे का पिता भी है ।
उपरोक्त कार्यवाही मे स उ नि  नरेंद्र मार्कण्डेय, आरक्षक सूरज बंजारे, केशव भट्ट, कमलेश बर्मन, महिला आर. सोनम भट्ट का विशेष योगदान रहा ।
Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button