नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के माध्यम से हो रहा जनगणना का व्यापक प्रचार प्रसार….

जशपुर – 05.05.2026

जनगणना 2027 के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु कार्यालय कलेक्टर जशपुर द्वारा प्रेषित ‘नुक्कड नाटक’ कार्यक्रम का आयोजन जशपुर जिला अंतर्गत विकासखंड बगीचा के संत रामेश्वरम गहिरा गुरू महाविद्यालय में दिनांक 05.05.2026 को आयोजित किया गया।
“नुक्कड नाटक” कार्यक्रम के माध्यम से अवगत कराया गया कि जब कभी भी जनगणना कार्य के संबंध में प्रगणक किसी भी नागरिक के घर सर्वे करने जाए तो उन्हें जो-जो जानकारी प्रगणक द्वारा पूछा जावे उसे बिना किसी संकोच के पूछी गई जानकारी उपलब्ध करावे तथा जनगणना टीम को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। कोई भी गलत जानकारी प्रगणक को नहीं दिये जाने तथा जनगणना कार्य के प्रति सजग रहने एवं सामान्य जनमानस को भी जनगणना के बारे में जागरूक करने का सुझाव दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से तहसीलदार बगीचा प्रांजल मिश्रा, जनगणना लिपिक दीपक कुमार चौहान, महाविद्यालय के प्राचार्य शरद नेताम, सहायक प्राध्यापक राजीव रंजन तिग्गा, प्रवीण तिर्की जनगणना फील्ड ट्रेनर कमलेश यादव, जनक यादव, अफजल इमाम, जनगणना पर्यवेक्षक सुरेश यादव, महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त गणमान्य नागरिक एवं आम जनता उपस्थित रहे।

Back to top button