दिल्ली से वापस रायपुर लौटे मंत्री टीएस सिंहदेव, कहा- मुझे सचेत रहने की मिली सलाह, जितनी चर्चा होनी थी हो गई, अब कुछ नहीं बचा
रायपुर। दिल्ली से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव वापस रायपुर लौट गए हैं. एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में सिंहदेव ने कहा कि दिल्ली में पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गया था. किसी नेताओं से किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि मेरे शुभचिंतकों ने मुझे सचेत रहने की सलाह दी है. ताकि कोई विवाद की स्थिति न हो. ढाई-ढाई साल वाले मामले में जितनी चर्चा होनी थी हो गई है. अब इस मुद्दे पर बोलने के लिए कुछ बचा नहीं है.
[img-slider id="274450"]



