अन्यन्यूज़

खैर कस्बा देर रात में दबंग लोगो द्वारा एक व्यापारी के साथ गोलीकांड की वारदात को दिया गया अंजाम….. आरोपी फरार पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव खैर अलीगढ़

खैर कस्बा में देर रात में हुई इस गोलीकांड में एक व्यापारी के गोली लगने से कस्बे में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गई। कस्बे में गोलियों के तड़ तड़ाआहट की आवाज सुनकर घरों में बैठे लोग सहम गए थे। जिसके बाद गोलीकांड में गोली लगने से घायल व्यापारी को आनन-फानन में उपचार के लिए एक निजी नर्सिग होम खैर में भर्ती कराया गया। कस्बा खैर में देर रात व्यापारी को मारी गई गोली और कस्बे में हुई गोलीकांड की सूचना कस्बा वासियों द्वारा खैर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। व्यापारी को गोली लगने और गोलीकांड की सूचना मिलते ही खैर कोतवाली प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह समेत भारी पुलिस को घटनास्थल पर पहुंच गये। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय व्यापारी लोगों से गोली कांड की जानकारी जुटाते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button