कोरियाछत्तीसगढ़

पटना में दुकान का ताला तोड़कर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में दुकान का ताला तोड़कर सामान और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 दिसंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर की रात करीब 1:30 बजे ग्राम महोरा निवासी आनंद तिवारी की दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की शिकायत मिलने पर पटना थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 322/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305 एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनमें आदित्य देवांगन (20 वर्ष), निवासी ग्राम बरदिया और मिथिलेश कुमार सिंह (19 वर्ष), निवासी ग्राम बिलासो, थाना पटना शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को 24 नवंबर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 दिसंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया गया।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन में पटना थाना पुलिस द्वारा की गई। जिला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button