पति का बंटवारा : 3 दिन पहली पत्नी के साथ, 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ, संडे अपनी मर्जी से बिताएगा समय, कोर्ट ने सुनाया अजब-गजब फैसला, जाने पूरा मामला…
ग्वालियर :
कंपनी में साथ काम करने वाली महिला से कर ली शादी
जब पहली पत्नी ग्वालियर में अपने मायके में पति का इंतजार कर रही थी लेकिन जब उसका सब्र टूटा तो खुद पति की कंपनी में पहुंच गई तो उसके बाद उसे पता लगा कि पति ने कंपनी में काम करने वाली किसी महिला के साथ दूसरी शादी करनी है। उसके बाद दोनों में विवाद होने लगा और विवाद के बाद पत्नी ने इसकी शिकायत ग्वालियर के कुटुंब न्यायालय में की। पत्नी ने शिकायत की उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है इसलिए भरण-पोषण के लिए उसे न्याय चाहिए। उसके बाद यह मामला कुटुंब न्यायालय में काउंसलर हरीश दीवान के पास पहुंच गया उसके बाद इस केस की काउंसलिंग की गई।
दोनों पत्नियों को एक-एक घर देगा पति
काउंसलर हरीश दीवाने बताया है कि मेला के पति से उसने बातचीत की और उसके बाद लगातार यह मामला लगभग 6 महीने तक ऐसे ही चलता रहा और उसके बाद दोनों पत्नी और पति को काउंसलिंग के लिए कुटुंब न्यायालय बुलाया गया और तीनों को बैठाकर बातचीत की गई तो उसका समाधान निकल आया। काउंसलिंग के द्वारा यह तय हुआ कि पति 3 दिन तक एक पत्नी के साथ रहेगा और 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। और संडे के दिन पति पूरी तरह फ्री रहेगा वह अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी पत्नी के साथ रह सकता है। काउंसलर हरीश दीवान ने बताया है कि इस निर्णय के बाद दोनों पत्नी और पति बेहद खुश है। साथ ही इसे समझौता के साथ पति ने दोनों पत्नियों को एक एक फ्लैट भी दिया है और दोनों का भरण पोषण वह खुद करेगा।



