
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे,लवन।
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लाल जी देसाई के दिशा निर्देश पर तथा
कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान लाल जी देसाई उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व पार्षद सचिव प्रदेश कांग्रेस सेवादल अजय ताम्रकार कार्यकर्ताओ सहित सम्मिलित शामिल हुए। आज के ही दिन अंग्रेजो का भारत छोडो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इसी तारतम्य में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा यात्रा काली बाड़ी इन्दिरा गांधी चौक से शुरू होकर राजीव गांधी चौक, भगत सिंह चौक होते हुवे प्रदेश कांग्रेस राजीव भवन पहुची। उसके बाद प्रदेश के सेवादल के पदाधिकारी व राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने सभा को संबोधित किए। उन्होंने कहा कि आज के दिन से ही भारत देश को आजाद करवाने की मुहिम का आगाज महान देश भक्तों व स्वतंत्रता सेनानियों ने किया था। उन्होंने कहा कि लाखों कुर्बानियां देकर ली आजादी को बरकरार रखना आज हम सभी देश वासियों की जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने ने कहा कि आज देश विरोधी कुछ ताकतें युवाओं को गुमराह करके देश विरोधी साजिशें रचने में जुटी हुई हैं। जरूरत है कि ऐसी शक्तियों का मूंह तोड़ जवाब दें और आपसी एकता बना कर रखें। तिरंगा यात्रा में अजय ताम्रकार, अशोक वर्मा, महेश कुर्रे लोचन साहू, पंचराम सोंकेवर भोजराम वर्मा, यसवंत साहू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।