अन्यन्यूज़

पत्नी ने ही पति का काट डाला प्राइवेट पार्ट ! 4 पत्नियां छोड़ चुकी थीं घर …. पांचवीं ने तंग आकर काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट; सड़क पर फेंक दिया शव

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

MP Crime News : सिंगरौली जिले के उर्ती गांव में हुए एक शख्स के मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पत्नी ने ही अपने पति को मौत के घाट उतारा था. आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है. गांव के बीरेंद्र गुर्जर का बीती 21 फरवरी को शव बरामद हुआ था. मृतक के गले और गुप्तांग पर चोट के निशान थे.

कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी कंचन गुर्जर ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. तभी से पुलिस इस हत्या का खुलासा करने में जुटी हुई थी. इस बीच, पुलिस ने मृतक के कई नजदीकी रिश्तेदारों समेत जिस किसी पर शक हुआ, उनसे पूछताछ कर गहनता से जांच की.

इस दौरान मृतक की पत्नी भी पुलिस के शक के घेरे में आ गई. पुलिस ने जब महिला को हिरासत में लेकर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया. मृतक बीरेंद्र गुर्जर की पत्नी कंचन ने हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था. नशे की हालत में वह उसे काफी प्रताड़ित करता था.

तंग आकर कंचन ने पति को मौत के घाट उतारने के लिए एक साजिश रची और 21 फरवरी की रात अपने पति बीरेंद्र के भोजन में नींद की 20 गोलियां मिला दीं. पति के गहरी नींद में डूब जाने पर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया.

पत्नी ने ही पति का काट डाला प्राइवेट पार्ट ! पूछताछ में पता चला कि महिला ने पहले कुल्हाड़ी से सोते हुए पति के गले पर कई वार किए. इसके बाद धारधार हथियार से गुप्तांग पर प्रहार कर पति को मौत के घाट उतार दिया.

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button